गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त: त्रिवेणीगंज में मिठाई दुकानों व होटलों की जांच
सुपौल, 13 मार्च (हि.स.)। जिले के त्रिवेणीगंज क्षेत्र में रसोई गैस एवं कमर्शियल सिलेंडरों की बढ़ती किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच आपूर्ति विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नेहा कुमारी के नेतृत्व
Inspect


Inspection


सुपौल, 13 मार्च (हि.स.)। जिले के त्रिवेणीगंज क्षेत्र में रसोई गैस एवं कमर्शियल सिलेंडरों की बढ़ती किल्लत और कालाबाजारी की शिकायतों के बीच आपूर्ति विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नेहा कुमारी के नेतृत्व में त्रिवेणीगंज मुख्यालय स्थित आधा दर्जन से अधिक मिठाई दुकानों, छोटे खाद्य प्रतिष्ठानों और होटलों की औचक जांच की गई। जांच के दौरान दुकानों में उपयोग किए जा रहे गैस सिलेंडरों के प्रकार, वैधता तथा स्टॉक का सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान एक स्थान पर एक खाली कमर्शियल गैस सिलेंडर संदिग्ध स्थिति में पाया गया।

इस संबंध में संबंधित दुकानदार ने बताया कि उक्त सिलेंडर उनके स्टाफ द्वारा लाया गया था। मामले को गंभीर मानते हुए आपूर्ति पदाधिकारी ने दुकानदार से लिखित स्पष्टीकरण मांगा है। आपूर्ति पदाधिकारी नेहा कुमारी ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग, अवैध भंडारण एवं कालाबाजारी की रोकथाम के लिए यह विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जांच की विस्तृत रिपोर्ट अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) को भेजी जा रही है और आगे भी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग तथा बिना अनुमति कमर्शियल सिलेंडर का भंडारण नियमों के विरुद्ध है, ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र