Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

नई दिल्ली, 13 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने आईआईटी दिल्ली के प्रथम वर्ष के बी.टेक सिविल इंजीनियरिंग के छात्र हर्षित स्वामी के दुखद एवं असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थान छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य की चिंता करें।
अभाविप ने इस कठिन समय में दिवंगत छात्र के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
अभाविप के प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि हम इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं, ताकि इस दुखद घटना की वास्तविकता सामने आ सके। अभाविप का मानना है कि छात्रों की सुरक्षा, मानसिक स्वास्थ्य और उनके समग्र कल्याण को सुनिश्चित करना संस्थान की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। अभाविप यह भी मांग करती है कि संस्थान-प्रशासन छात्रों के लिए उपलब्ध काउंसलिंग और सहायता तंत्र को ठीक करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी