Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जयपुर, 13 मार्च (हि.स.)। नगर निगम जयपुर द्वारा 14 मार्च से 19 मार्च तक स्वच्छता सप्ताह का आयोजन किया जायेगा, जिसके तहत विभिन्न प्रकार की स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जायेंगीं। शनिवार को अल्बर्ट हाॅल पर स्वच्छता संकल्प एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया जायेगा।
स्वच्छता सप्ताह के तहत 14 मार्च को समस्त जोन स्तर पर कार्य योजना बनाकर स्वच्छता सप्ताह की शुरुआत की जायेगी। 15 मार्च को सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध, प्लास्टिक उत्पादों के उपायोग से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी जायेगी। प्लास्टिक कचरे से वेस्ट टू आर्ट की प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी, साथ ही शपथ भी दिलवाई जायेगी। 16 मार्च को सार्वजनिक/सामुदायिक/पिंक टॉयलेट की सफाई करवाई जायेगी। 17 मार्च को सभी सरकारी/निजी संस्थानों में शौचालयों की साफ-सफाई एवं संचालन संधारण सुनिश्चित करवाया जायेगा। 18 मार्च को सार्वजनिक स्थानों से कीचड/गन्दगी की सफाई एवं नालियों की सफाई हेतु श्रमदान किया जायेगा। जलाशयों की सफाई के लिए श्रमदान किया जायेगा। 19 मार्च को स्कूल के छात्रों को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 केे लिए जागरूक करवाया जायेगा। सेनेट्री वेडिग मशीन एवं इंसीनिरेटर के उपयोग की जानकारी दी जायेगी। स्वयं सहायता समूह, एनजीओ के सहयोग से रैलियों का आयोजन करवाया जायेगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश