बिसैप सच्चिदानंद अखौरी शूटिंग प्रतियोगिता के मेजबानी को तैयार,
डेहरी आन सोन, 13 मार्च (हिस ) बिसैप दो परिसर में शनिवार से आयोजित होने वाले चार दिवसीय राज्यस्तरीय सच्चिदानंद अखोरी शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के मेजबानी को सजधज कर तैयार हो गया है । सभी टीमों ने शुक्रवार शाम को उद्घाटन परेड
बिसैप डीआईजी उद्घाटन सालमी गारद का निरीक्ष ण करती


बिसैप के खिलाडी उद्घाटन पूर्व सालामी का पूर्वा भ्यास करते


डेहरी आन सोन, 13 मार्च (हिस ) बिसैप दो परिसर में शनिवार से आयोजित होने वाले चार दिवसीय राज्यस्तरीय सच्चिदानंद अखोरी शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के मेजबानी को सजधज कर तैयार हो गया है । सभी टीमों ने शुक्रवार शाम को उद्घाटन परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास कियाlबिसैप की डीआईजी मीनू कुमारी ने अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण कियाl

बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस, पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र कुमार द्वारा शनिवार शाम 4:31 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे परेड मैदान में टीमों के मार्च पास्ट के लिए पंक्तिबद्ध होने के साथ होगी।

उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए कई विशेष कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है, जिसमें बैंड सलामी एवं मार्च पास्ट, पुलिस महानिरीक्षक और मुख्य अतिथि को बैंड द्वारा सलामी दी जाएगी, जिसके बाद 4:15 बजे से विभिन्न टीमों का आकर्षक मार्च पास्ट शुरू होगा।

शपथ ग्रहण समारोह: शाम 04:37 बजे बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2, डेहरी के टीम कैप्टन के नेतृत्व में सभी प्रतिभागी टीमें 'ट्रीब्यून ऑफ ऑनर' के सामने खेल भावना की शपथ लेंगी। प्रतियोगिता की घोषणा के साथ ही आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे और शांति के प्रतीक कबूतर छोड़े जाएंगे। साथ ही आतिशबाजी और दुन्दुभिवादन के बीच सभी वाहिनियों के ध्वज फहराए जाएंगे। कार्यक्रम का समापन अश्वरोही दल द्वारा हैरतअंगेज प्रदर्शन किया जाएगा, जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा।

इस बार की प्रतियोगिता में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-2, डेहरी की टीम मेजबान की भूमिका में है, जो मार्च पास्ट में सबसे अंत में शामिल होगी। कार्यक्रम का समापन पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी), बीएसएपी (केन्द्रीय मंडल) के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ होगा।

कमाण्डेन्ट लिपि सिंह बिभिन व्यवस्थाओं में लगे अधिकारी के साथ बैठक कर तैयारियो की समिच्छा लगातार कर रहे है ।उन्हें आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे है ।

कमाडेंट लिपि सिंह के अनुसार इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए राज्य के बिसैप के एक से 19 तक की वाहिनीया,बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस महिला, अश्वरोही विशेष सैन्य पुलिस, बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र पुलिस बाल्मीकिनगर व पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डुमरांव की टीम में हिस्सा लेगीl प्रतियोगिता में सिपाही से लेकर एडीजी स्तर के पुलिस अधिकारी शामिल होंगे ।

उन्होंने कहा कि 17 मार्च तक चलने वाले इस कॉम्पिटिशन में कुल 13 इवेंट्स होंगे। शॉर्ट रेंज में पिस्टल, और रिवॉल्वर के कुल 8 इवेंट्स होंगे ।जबकि लांग रेंज में कार्बाइन और रायफल के 5 इवेंट्स होंगे।उन्होंने बताया कि एक हजार से अधिक लोग पार्टिशिपेट करेंगे। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पुलिस बल के जवानों में निशानेबाजी के कौशल को निखारना और उनके बीच अनुशासन व प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना है।

मौके पर डीएसपी सोनल कुमारी, डीएसपी विजय महतो,डीएसपी अरुण कुमार सहित अनिल सिंह कमलेश कुमार खेल प्रभारी महेंद्र कुमार अशोक राम सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र मिश्रा