बंगाली समाज के साथ प्रधानमंत्री का भाषण सुनेंगे भाजपा कार्यकर्ता
लखनऊ, 13 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कोेलकाता में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा का सीधा प्रसारण शनिवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी तथा नोएडा शहरों में बंगाली समाज के साथ देखा व सुना जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित
भाजपा


लखनऊ, 13 मार्च (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कोेलकाता में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा का सीधा प्रसारण शनिवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी तथा नोएडा शहरों में बंगाली समाज के साथ देखा व सुना जाएगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शनिवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय, लखनऊ में बंगाली समाज के प्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कोलकाता जनसभा के लाइव प्रसारण में शामिल होंगे।

प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने बताया कि शनिवार, 14 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोलकाता के विग्रेड परेड ग्राउण्ड में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी और नोएडा महानगरों में बंगाली समाज के साथ पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी सीधे प्रसारण के माध्यम से जनसभा से जुड़ेगे तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सुनेंगे।सुभाष यदुवंश ने बताया कि प्रदेश भाजपा मुख्यालय में दोपहर 02 बजे से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी बंगाली समाज के प्रतिनिधियों तथा पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सीधे प्रसारण के माध्यम से प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन