Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

खूंटी, 21 फ़रवरी (हि.स.)। जिला प्रशासन की ओर से सड़क दुर्घटना को रोकने के लाख प्रयास के बाद भी खूंटी जिले में दुर्घटनाओं में मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
तोरपा थाना क्षेत्र के कतारी मोड़ के पास शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में सुनील सोय मुरूम नामक 20 युवक की मौत हो गई। वह मुरहू थाना क्षेत्र के ओस्केया गांव का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार सुनील अपने एक दोस्त अजित होरो की केटीएम बाइक लेकर गांव से निकला था। वापस लौटने के क्रम में कतारी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर एक बिजली के खम्भे से टकरा गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को तोरपा डाक बंगला के पास शुक्रवार को सड़क दुर्घटना में चितरंजन कुंडू की मौत हो गई थी। वहीं रनिया थाना क्षेत्र के मरचा मोड़ के पास शुक्रवार को ही मोटरसाइकिल की बिजली खंभे से टक्कर में बिमल कंडुलना की मौत हुई थी। दो दिनों के अंदर बाइक दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हाे गयी ।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा