Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

भुवनेश्वर, 21 फ़रवरी (हि.स.)। ओड़िशा सतर्कता विभाग की टीम ने भवानीपाटना फॉरेस्ट रेंज, कालाहांडी जिले में कार्यरत फॉरेस्टर भागव भूषण बेहेरा को आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलैंस विभाग द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है .
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को विजिलेंस की टीमों द्वारा बेहेरा से जुडे विभिन्न ठिकानों पर छापा मारा था। बेहरा के परिसरों की तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में संदिग्ध और अकाउंटेड संपत्ति बरामद हुई। इसमें एक नया निर्मित बहुमंजिला भवन, 9 हाई-वैल्यू प्लॉट्स, लगभग 470 ग्राम सोना, बैंक में 34.08 लाख रुपये जमा, और कई वाहन शामिल हैं, जिनमें 2 कूबोटा हार्वेस्टर मशीनें, 4 ट्रैक्टर, 1 अशोक लेलैंड टिपर, 1 भारतबेंज हायवा, 1 बोलेरो और 1 टोयोटा कार शामिल हैं, जो कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित किए गए थे।
बेहरा के खिलाफ कोरापुट सतर्कता पुलिस स्टेशन मामला संख्या 02/2026 दर्ज किया गया है और उन्हें आज भवानीपाटना के विशेष न्यायाधीश, सतर्कता की अदालत में पेश किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / सुनीता महंतो