Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुरादाबाद, 21 फ़रवरी (हि.स.)। विश्व हिंदू इकोनामिक फॉर्म के अंतर्गत दो दिवसीय राष्ट्रीय हिंदू आर्थिक समागम का आयोजन हुबली कर्नाटक में संपन्न हुआ। जिसमें प्रतिभाग करके लौटे विश्व हिंदू परिषद के गौ रक्षा विभाग के क्षेत्र प्रमुख मुरादाबाद निवासी डॉ राजकमल गुप्ता ने कहा कि समागम के माध्यम से हिंदुओं को संगठित करके उसमें नई चेतना शक्ति का बोध कराकर उसे अधिक क्रियावन बनाना है जिससे हिंदू समाज अपने सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्षम बना सके।
डॉ राजकमल गुप्ता ने आगे बताया कि इस समागम के माध्यम से हिंदुओं के आर्थिक पक्ष को अधिक प्रभावशाली बनाना है जिससे हम एक उभरते राष्ट्र का निर्माण कर सकेंगे और विश्व में एक अपना परिचय स्थापित कर पाएंगे जो राष्ट्र तथा उसके निर्माण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर विश्व हिंदू परिषद के संयुक्त महामंत्री स्वामी विद्यानंद का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
समागम में मुरादाबाद महानगर से डा. राजकमल गुप्ता, डा. आर के गुप्ता, नीरज सिंघल, प्रीति गुप्ता और कुशाग्र अवस्थी ने प्रतिभाग किया।
हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल