नगर पंचायत चुनाव को लेकर मतदान कर्मियों का तीसरा रेंडमाइजेशन
खूंटी, 21 फ़रवरी (हि.स.)। नगर पंचायत क्षेत्र में 23 फरवरी को होने वाले नगरपालिका (आम) निर्वाचन को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आर रॉनिटा के निर्देश पर मतदान दलों के गठन के लिए पीठासी
पंचायत चुनाव


खूंटी, 21 फ़रवरी (हि.स.)। नगर पंचायत क्षेत्र में 23 फरवरी को होने वाले नगरपालिका (आम) निर्वाचन को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आर रॉनिटा के निर्देश पर मतदान दलों के गठन के लिए पीठासीन पदाधिकारी और मतदान पदाधिकारी का तीसरा रेंडमाइजेशन (यादृच्छिकीकरण) शनिवार को किया गया।

एनआईसी खूंटी में हुए यह रेंडमाइजेशन राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी मार्गदर्शिका के अनुरूप सम्पन्न हुआ। प्रक्रिया के दौरान वरीय पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सह उप विकास आयुक्त आलोक कुमार, सामान्य प्रेक्षक, नगर पंचायत क्षेत्र, रश्मि लकड़ा, सभी निर्वाची पदाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, वरीय और प्रभारी पदाधिकारी कार्मिक कोषांग सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

तीसरा रेंडमाइजेशन का मुख्य उद्देश्य मतदान प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा