Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कोरबा 21 फरवरी (हि.स.)। नगर पालिक निगम केारबा के अधिकारी कर्मचारियों की आवासीय कालोनी स्थित श्री श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर में 22 फरवरी रविवार को दोपहर 01 बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है, श्री श्री महामृत्युंजय महादेव सेवा समिति के द्वारा आमजन से भण्डारे में शामिल होकर भोग प्रसाद ग्रहण करने का आग्रह किया गया है।
समिति के अध्यक्ष अरूण कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी निगम आवासीय परिसर स्थित श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन 12 से 16 फरवरी के मध्य सम्पन्न किया गया था, इसके तहत 12 फरवरी को भव्य कलश यात्रा के आयोजन के साथ ही 13, 14, 15 एवं 16 फरवरी को विभिन्न धार्मिक आयोजन सम्पन्न करायें गये थे। इसी कड़ी में 22 फरवरी रविवार को मंदिर परिसर स्थित मनोरंजनगृह मैदान में दोपहर 01 बजे से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। श्री श्री महामृत्युंजय महादेव सेवा समिति ने श्रद्धालुओं आमजनों से आग्रह किया है कि वे परिवार सहित भण्डारे में शामिल होकर भोग प्रसाद ग्रहण करें।
हिन्दुस्थान समाचार/ हरीश तिवारी
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी