महाराजगंज में मैट्रिक परीक्षा के दौरान पांच छात्राएं बेहोश, प्राथमिक उपचार के बाद लौटाया गया केंद्र
सीवान, 21 फरवरी (हि.स.)।जिले के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में मैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन विज्ञान विषय की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर पांच छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। घटना के बाद परीक्षा केंद्रों पर अफरा-तफर
महाराजगंज में मैट्रिक परीक्षा के दौरान पांच छात्राएं बेहोश, प्राथमिक उपचार के बाद लौटाया गया केंद्र


सीवान, 21 फरवरी (हि.स.)।जिले के महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय में मैट्रिक परीक्षा के पांचवें दिन विज्ञान विषय की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान दो अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर पांच छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं।

घटना के बाद परीक्षा केंद्रों पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, सेंट जोसेफ स्कूल तथा उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा चल रही थी, तभी कुल पांच छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं।

उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय केंद्र के केंद्राधीक्षक अमरेन्द्र कुमार सिंह और सेंट जोसेफ स्कूल के केंद्राधीक्षक ने तत्काल इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी।सूचना मिलते ही अधिकारियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर तुरंत एंबुलेंस भेजने का निर्देश दिया। एंबुलेंस के माध्यम से सभी छात्राओं को पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया।सेंट जोसेफ स्कूल केंद्र की परीक्षार्थी किरण कुमारी, तबस्सुम, ज्योति तथा उमाशंकर प्रसाद उच्च विद्यालय केंद्र की आंचल कुमारी और खुशबू कुमारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान उन्हें अचानक डर और घबराहट महसूस होने लगी, जिसके बाद वे बेहोश हो गईं।घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज की एसडीओ अनीता सिन्हा, बीडीओ बिंदु कुमार, सीओ जितेंद्र कुमार तथा थाना अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी पीएचसी पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Amar Nath Sharma