माजुली जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त 11 घायल
नगांव (असम), 21 फरवरी (हि.स.)। नगांव जिले के दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसकी वजह से बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शनिवार को जालुकबारी के गोपाल थान से माजुली की ओर जा रह
माजुली जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त 11 घायल


माजुली जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त 11 घायल


माजुली जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त 11 घायल


नगांव (असम), 21 फरवरी (हि.स.)। नगांव जिले के दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसकी वजह से बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को जालुकबारी के गोपाल थान से माजुली की ओर जा रही बस नगांव में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई। जिसकी वजह से बस में सवार या 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी