Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जोधपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। निकटवर्ती मथानिया के उम्मेद नगर में गुरूवार की रात को एक शादी समारोह के आयोजन में घराती की तरफ से दुनाली से हवाई फायरिंग की गई। दो राउण्ड फायरिंग की गई, जिसका वीडियो वायरल हो गया। वीडियो वायरल के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट में केस दर्ज किया गया।
प्रशिक्षु आरपीएस नवनीत कौर की तरफ से मथानिया थाने में रिपोर्ट हुई। मथानिया के उम्मेद नगर स्थित संत कृपाराम नगर में एक शादी समारोह चल रहा था। तब एक शख्स ने दुनाली से दो बार हवाई फायरिंग करते हुए डांस किया गया। इसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस वहां पहुंची और हवाई फायरिंग करने वाले शख्स शेरनाथ पुत्र पीरनाथ को आम्र्स एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट में प्रकरण बनाया गया। यह दुनाली एमएल गन बताई गई है। यह गन लाइसेंससुदा थी अथवा अवैध इस बारे में पुलिस की पड़ताल जारी है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश