Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

कटिहार, 20 फरवरी (हि.स.)। जिले के अमदाबाद थाना पुलिस ने 122.730 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि एक स्कूटी पर सवार एक व्यक्ति अवैध शराब की बड़ी खेप लेकर रघुनाथपुर ढाला की ओर आ रहा है। सूचना के सत्यापन के लिए थानाध्यक्ष ने अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर वाहन जाँच अभियान चलाया। इस दौरान एक स्कूटी सवार व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस ने खदेड़कर पकड़ लिया।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान छोटू कुमार (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो अमदाबाद थाना क्षेत्र के डकरा का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से 122.730 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ अमदाबाद थाना में मामला दर्ज किया गया है और उसे जल्द ही न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह