अनूपपुर: युवती को शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला युवक गिरफ्तार
अनूपपुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती का शारीरिक शोषण करने के आरोप में 21 वर्षीय युवक शिवम महारा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
युवक गिरफ्तार

थाना प्रभारी अरविंद जैन ने बताया कि अनूपपुर कोतवाली क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती ने शिकायत में बताया था कि शिवम महारा ने उससे दोस्ती की और शादी का वादा कर पिछले एक साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपित की तलास में उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, प्रधान आरक्षक शेख रसीद और आरक्षक अब्दुल कलीम की टीम ने थाना बुढार जिला शहडोल के ग्राम हथगला निवासी शिवम महारा पुत्र विजय महारा को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहचान युवती की बड़ी बहन की शादी में युवक से हुई है। युवती का अपनी बहन के घर आना-जाना लगा रहता था, इसी दौरान शिवम और युवती के बीच पहचान बढ़ी, जो बाद में दोस्ती में बदल गई। यह सिलसिला पिछले 2 वर्षो से चल रहा था। जब युवती ने शादी की बात कही, तो युवक अपने वादे से मुकर गया। इसके बाद युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। बताया गया है कि आरोपी युवक शहडोल स्थित एक राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम बूथ पर सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्यरत था।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला