पश्चिम रेलवे का वसई रोड एवं विरार स्टेशनों के बीच रात्रिकालीन ब्लॉक
मुंबई, 20 फरवरी, (हि. स.)। रेलपथ, सिगनलिंग तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव हेतु पश्चिम रेलवे द्वारा वसई रोड एवं विरार स्टेशनों के बीच शनिवार/रविवार अर्थात 21/22 फरवरी, 2026 की मध्यरात्रि के दौरान अप एवं डाउन धीमी लाइनों पर 00.15 बजे से 04.15 बजे तक च
पश्चिम रेलवे का वसई रोड एवं विरार स्टेशनों के बीच रात्रिकालीन ब्लॉक


मुंबई, 20 फरवरी, (हि. स.)। रेलपथ, सिगनलिंग तथा ऊपरी उपस्करों के रख-रखाव हेतु पश्चिम रेलवे द्वारा वसई रोड एवं विरार स्टेशनों के बीच शनिवार/रविवार अर्थात 21/22 फरवरी, 2026 की मध्यरात्रि के दौरान अप एवं डाउन धीमी लाइनों पर 00.15 बजे से 04.15 बजे तक चार घंटे का जम्बो ब्लॉक लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, बोरीवली एवं दहिसर स्टेशनों के बीच सभी लाइनों पर 02.10 बजे से 04.10 बजे तक नए फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के गर्डर लॉन्चिंग हेतु एक प्रमुख ब्लॉक लिया जाएगा।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ब्लॉक अवधि के दौरान धीमी लाइनों की सभी उपनगरीय ट्रेनों को वसई रोड एवं विरार स्टेशनों के बीच फास्ट लाइनों पर चलाया जाएगा। बोरीवली एवं दहिसर के बीच एफओबी के गर्डर लॉन्चिंग कार्य के कारण कुछ उपनगरीय तथा मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इस दौरान ट्रेन संख्या 19038 बरौनी–बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस को विरार एवं भायंदर स्टेशनों के बीच 01 घंटा रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 22946 ओखा–मुंबई सेंट्रल सौराष्ट्र मेल को विरार एवं भायंदर स्टेशनों के बीच 45 मिनट रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 22904 भुज–बांद्रा टर्मिनस एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस को सूरत एवं विरार स्टेशनों के बीच 20 मिनट रेगुलेट होगी। ट्रेन संख्या 90006 विरार–चर्चगेट लोकल, जो विरार से 03.25 बजे प्रस्थान करती है, को विरार से 15 मिनट विलंब से चलाया जाएगा। ट्रेन संख्या 90018 विरार–चर्चगेट लोकल, जो विरार से 03.40 बजे प्रस्थान करती है, को विरार से 15 मिनट विलंब से चलाया जाएगा। ब्लॉक के दौरान कुछ उपनगरीय ट्रेनें निरस्त रहेंगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी संबंधित स्टेशन मास्टरों के पास उपलब्ध है। पश्चिम रेलवे उपनगरीय खंड पर रविवार, 22 फरवरी, 2026 को कोई दिवसकालीन ब्लॉक नहीं रहेगा।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार