विशेष किराए पर छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे
> राजकोट-महबूबनगर स्पेशल के फेरे बढ़ाए गए मुंबई, 20 फरवरी, (हि. स.)। यात्रियों की सुविधा तथा होली पर्व के दौरान यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे विशेष किराए पर छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी
विशेष किराए पर छह जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें चलाएगी पश्चिम रेलवे


> राजकोट-महबूबनगर स्पेशल के फेरे बढ़ाए गए

मुंबई, 20 फरवरी, (हि. स.)। यात्रियों की सुविधा तथा होली पर्व के दौरान यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे विशेष किराए पर छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इन ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।

ट्रेन संख्या 09075/09076 मुंबई सेंट्रल – काठगोदाम साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (10 फेरे): ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल – काठगोदाम स्पेशल प्रत्येक बुधवार को 10:55 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान कर अगले दिन 14:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। यह ट्रेन 25 फरवरी, 2026 से 25 मार्च, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम – मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को 17:30 बजे काठगोदाम से प्रस्थान कर अगले दिन 21:00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 26 फरवरी, 2026 से 26 मार्च, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, हिण्डौन सिटी, भरतपुर, अछनेरा, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, बदायूं, बरेली जं., बरेली सिटी, इज्जतनगर, बहेड़ी, किच्छा, लालकुआँ एवं हल्द्वानी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09185/09186 मुंबई सेंट्रल – कानपुर अनवरगंज साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (12 फेरे): ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल – कानपुर अनवरगंज स्पेशल प्रत्येक रविवार को 10:55 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान कर अगले दिन 15:35 बजे कानपुर अनवरगंज पहुंचेगी। यह ट्रेन 22 फरवरी, 2026 से 29 मार्च, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज-मुंबई सेंट्रल स्पेशल प्रत्येक सोमवार को कानपुर अनवरगंज से 18:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 22:30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 फरवरी, 2026 से 30 मार्च, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, वडोदरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, मथुरा, मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज एवं बिल्हौर स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन संख्या 09185 का सूरत स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव होगा।

इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09023/09024 बांद्रा टर्मिनस – पालिताना साप्ताहिक स्पेशल (02 फेरे): ट्रेन संख्या 09023 बांद्रा टर्मिनस – पालिताना स्पेशल 27 फरवरी, 2026 (शुक्रवार) को 21:45 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान कर अगले दिन 12:00 बजे पालिताना पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09024 पालिताना – बांद्रा टर्मिनस स्पेशल 01 मार्च, 2026 (रविवार) को 20:00 बजे पालिताना से प्रस्थान कर अगले दिन 12:00 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, बोटाद, धोला, सोनगढ़ एवं सिहोर स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 03418/03417 उधना-मालदा टाउन साप्ताहिक स्पेशल (08 फेरे): ट्रेन संख्या 03418 उधना-मालदा टाउन स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 12:30 बजे उधना से प्रस्थान कर बुधवार को 05:55 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। यह ट्रेन 02 मार्च से 23 मार्च, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 03417 मालदा टाउन – उधना स्पेशल प्रत्येक शनिवार को 12:15 बजे मालदा टाउन से प्रस्थान कर सोमवार को 02:15 बजे उधना पहुंचेगी। यह ट्रेन 28 फरवरी, 2026 से 21 मार्च, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चलथान, व्यारा, नवापुर, नंदुरबार, डोंडाईचा, अमलनेर, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, मदन महल, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीन दयाल उपाध्याय, सासाराम, गया, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किऊल, अभयपुर, जमालपुर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, बरहरवा एवं न्यू फरक्का स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09425/09426 साबरमती – हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल (10 फेरे); ट्रेन संख्या 09425 साबरमती-हरिद्वार स्पेशल प्रत्येक सोमवार को 18:45 बजे साबरमती से प्रस्थान कर अगले दिन 20:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 फरवरी, 2026 से 23 मार्च, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09426 हरिद्वार-साबरमती स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को हरिद्वार से 21:45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 22:30 बजे साबरमती पहुंचेगी। यह ट्रेन 24 फरवरी, 2026 से 24 मार्च, 2026 तक चलेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, पिंडवाड़ा, जवाई बांध, फालना, रानी, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर एवं रुड़की स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।

ट्रेन संख्या 09309/09310 इंदौर-हजरत निजामुद्दीन द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल (20 फेरे): ट्रेन संख्या 09309 इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को 17:00 बजे इंदौर से प्रस्थान कर अगले दिन 05:00 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। यह ट्रेन 22 फरवरी, 2026 से 27 मार्च, 2026 तक चलेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09310 हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल प्रत्येक शनिवार एवं सोमवार को हजरत निजामुद्दीन से 08:20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 21:00 बजे इंदौर पहुंचेगी। यह ट्रेन 23 फरवरी, 2026 से 28 मार्च, 2026 तक चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, शामगढ़, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर एवं मथुरा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास के कोच होंगे।

एक अन्य निर्णय के तहत ट्रेन संख्या 09575/09576 राजकोट- महबूबनगर साप्ताहिक स्पेशल का विस्तार किया गया है। इसके तहत ट्रेन संख्या 09575 राजकोट – महबूबनगर स्पेशल को 30 मार्च, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09576 महबूबनगर - राजकोट स्पेशल को 31 मार्च, 2026 तक बढ़ाया गया है। ट्रेन संख्या 09075, 09185, 09023, 09024, 03418, 09425, 09309 तथा ट्रेन संख्या 09575 के विस्तारित फेरों की बुकिंग 21.02.2026 से सभी पीआरएस काउंटरों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर खुलेगी। ट्रेनों के ठहराव एवं संरचना की विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।

हिन्दुस्थान समाचार / कुमार