बहुउद्देशीय शिविर में 260 लोगों ने लिया लाभ
नैनीताल, 20 फरवरी (हि.स.)। पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत शुक्रवार को सीआरएसटी इंटर कॉलेज, नैनीताल में बहुउद्देशीय शिविर में 260 लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व
पात्र महिलाओं को महालक्ष्मी किट भेंट करते विधायक व एसडीएम


नैनीताल, 20 फरवरी (हि.स.)। पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत शुक्रवार को सीआरएसटी इंटर कॉलेज, नैनीताल में बहुउद्देशीय शिविर में 260 लोगों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सरिता आर्या ने की, जबकि संचालन उपजिलाधिकारी नवाजिश खलीक ने किया। शिविर में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। कुल 260 लोगों ने शिविर का प्रत्यक्ष लाभ उठाया। नगर पालिका क्षेत्र के स्टोनले कंपाउंड, रामलीला मैदान नंबर-7 और स्टाफ हाउस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट, पेयजल और मार्ग सुधार की मांग उठाई गई। उपजिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुराना घोड़ा स्टैंड क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के दौरान हटाई गई महिला समूहों की दुकानों के पुनर्निर्माण की मांग पर अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पेयजल एवं विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान किए। आयुर्वेदिक विभाग ने 102 तथा होम्योपैथिक विभाग ने 40 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर औषधि वितरण किया। श्रम विभाग ने 5 व्यक्तियों के पंजीकरण आवेदन भरे। पशुपालन विभाग ने 28 पशुपालकों को लाभान्वित किया, जबकि मत्स्य विभाग ने 56 किसानों से आवेदन प्राप्त किए। विद्युत विभाग ने 4 विद्युत बिल संबंधी समस्याओं का समाधान किया।

कृषि विभाग ने 20 तथा उद्यान विभाग ने 19 किसानों को बीज, रसायन और कृषि यंत्र उपलब्ध कराए। उद्योग विभाग ने 32 लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया। बाल विकास विभाग ने 8 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की। समाज कल्याण विभाग ने 10 लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी, जबकि राजस्व विभाग ने विभिन्न प्रमाण पत्रों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई।

शिविर में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा, मंडी परिषद सदस्य मनोज जोशी, भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन कार्की, दयाकिशन पोखरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी