जूता कारोबारी को मारी गोली
ऊधम सिंह नगर, 20 फरवरी (हि.स.)। रुद्रपुर में देर रात एक जूता कारोबारी को उनकी ही दुकान के भीतर गोली मार दी गई। घायल कारोबारी की पहचान ध्रुव चावला (25) के रूप में हुई है, जो “शू विला” नाम से जूते की दुकान संचालित करते हैं। जानकारी के अनुसार, घटना
जूता कारोबारी को गोली मारी


ऊधम सिंह नगर, 20 फरवरी (हि.स.)। रुद्रपुर में देर रात एक जूता कारोबारी को उनकी ही दुकान के भीतर गोली मार दी गई। घायल कारोबारी की पहचान ध्रुव चावला (25) के रूप में हुई है, जो “शू विला” नाम से जूते की दुकान संचालित करते हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय ध्रुव दुकान में मौजूद थे और घर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावर ने दुकान के अंदर घुसकर उन्हें गोली मार दी। गोली उनकी कनपटी पर लगी। गंभीर अवस्था में उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली स्थित एम्स रेफर कर दिया गया। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

बताया गया है कि गुरुवार रात लगभग साढ़े नौ बजे ध्रुव ने अपनी मां को फोन कर जल्द घर पहुंचने की बात कही थी। देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उनके पार्टनर हरजिंदर को दुकान पर भेजा। वहां ध्रुव खून से लथपथ हालत में मिले।

प्रशांत कुमार, सीओ सिटी के अनुसार घटना रात में हुई, जबकि पुलिस को सूचना शुक्रवार सुबह दी गई। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले परिजन घायल को अस्पताल ले जा चुके थे।

पुलिस को घटनास्थल से .32 बोर की पिस्टल बरामद हुई है। दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले की जांच जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / डी तिवारी