Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

लखनऊ, 20 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधान सभा बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को चर्चा के उपरांत सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गयी।
विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नेता सदन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत अन्य दलीय नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के प्रस्ताव पर सर्व सम्मति से सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित स्थगित कर दी गयी। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश विधानमण्डल का बजट सत्र नौ फरवरी को आरम्भ हुआ था। विधान सभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 11 फरवरी विधान सभा बजट प्रस्तुत किया था जिसे आज ध्वनि मत से पारित किया गया।---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप शुक्ला