Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


सुलतानपुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर की एमपी एमएलए काेर्ट में बयान दर्ज कराने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी स्व. रामचेत की मोची की दुकान पर रुके। यहां उन्होंने रामचेत के पुत्र राघव राम से मुलाक़ात की और वहां कुर्सी पर बैठी रामचेत की पोती को गोद में बैठाकर प्यार दुलार दिया।
दरअसल, एक साल पहले लाेकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रामचेत की दुकान पर बैठकर जूते सिले थे। रामचेत की तीन महीने पहले कैंसर से मौत हो गई हाे चुकी है। आज राहुल गांधी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अपमानजनक टिप्पणी के मामले में एक मानहानि के केस में सुलतानपुर की एमपी एमएलए कोर्ट में बयान दर्ज कराने पहुंचे थे।कोर्ट से वापस जाते समय कूरेभार थाना क्षेत्र के विधायक नगर चौराहे पर राहुल गांधी का काफ़िला एकाएक रुका था । यहां राम चेत की माेची के काम की दुकान पर पहुंचे थे। दुकान पर राहुल गांधी ने रामचेत के पुत्र राघव राम से मिले और बातचीत की। इस दाैरानराहुल गांधी ने राघव की पुत्री काे गाेद में बैठाकर दुलार किया। इसके बाद राहुल लखनऊ के लिए रवाना हाे गए।
राहुल गांधी के वकील के मुताबिक कांग्रेस सांसद ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया और इस केस काे राजनीतिक दुर्भावना के तहत दर्ज कराना बताया। उन्हाेंने कहा कि इसमें कोई ठोस आधार नहीं है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लगभग 25 मिनट तक कोर्ट में रहे। कोर्ट में मौजूद वकीलों के अनुसार कोर्ट पहुंचने पर राहुल ने जज को हाथ जोड़कर प्रणाम किया और अपना बयान दर्ज कराया। सुनवाई पूरी होने के बाद राहुल ने जज को मुस्कुराते हुए धन्यवाद भी कहा। इस मामले की अगली सुनवाई 9 मार्च को होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दयाशंकर गुप्त