उप्र पुलिस शॉर्ट फिल्म ’काॅल 1930’ के जरिए साइबर ठगी काे लेकर लाेगाें काे करेगी जागरूक
कानपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से कमिश्नरेट कानपुर नगर के सिविल लाइंस स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार को लघु फिल्म ‘काॅल 1930’ की शूटिंग कराई गई। इस अवसर पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध
मीडिया को बयान देते फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर


कानपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के बीच आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से कमिश्नरेट कानपुर नगर के सिविल लाइंस स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में शुक्रवार को लघु फिल्म ‘काॅल 1930’ की शूटिंग कराई गई। इस अवसर पर बॉलीवुड के प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक धीरज व और मशहूर अभिनेता अन्नू कपूर, नीरज शूद, मनोज टाइगर सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे। फिल्म का उद्देश्य साइबर अपराध के प्रति लोगों को सतर्क करना और ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित करना है। शूटिंग के दौरान कलाकारों ने साइबर ठगी के वास्तविक मामलों पर आधारित दृश्यों को कैमरे पर उतारा। फिल्म में अन्नू कपूर सिख पुलिस अधिकारी का रोल निभा रहे हैं। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए अभिनेता अन्नू कपूर ने कहा कि योगी सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है । फिल्म ‘काॅल 1930’ के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन लेन-देन में सतर्क रहने, संदिग्ध कॉल व लिंक से बचने और ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 पर शिकायत दर्ज कराने का संदेश दिया जाएगा। हालांकि फिल्म के पूरा होने और रिलीज को लेकर फिल्म यूनिट ने फिलहाल कोई जानकारी साझा नहीं की।---------------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप