सड़क हादसों में तीन की मौत
नोएडा, 20 फ़रवरी (हि.स.)। नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने शुक्रवार काे बताया कि एक सड़क हादसे में लव कुश पुत्र सुंदरलाल निवासी कवि नगर गाजि
प्रतीकात्मक छवि


नोएडा, 20 फ़रवरी (हि.स.)। नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है।

थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने शुक्रवार काे बताया कि एक सड़क हादसे में लव कुश पुत्र सुंदरलाल निवासी कवि नगर गाजियाबाद उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए फेलिक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक 27 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में राकेश कुमार उम्र 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी