Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अजमेर, 20 फरवरी(हि.स.)। रेलवे द्वारा दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र के वार्षिक मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा का 01 मार्च से 10 मार्च 26 तक सोनागिर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19665, खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा जो 01 से 10 मार्च 26 तक खजुराहो से प्रस्थान करेगी वह सोनागिर स्टेशन पर 14.21 बजे आगमन एवं 14.22 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा जो 28 फरवरी से 09 मार्च 26 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह सोनागिर स्टेशन पर 13.11 बजे आगमन व 13.12 बजे प्रस्थान करेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष