Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

अररिया, 20 फरवरी(हि.स.)।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार मल्लिक अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के मीडिया पैनलिस्ट में राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये गए हैं। कांग्रेस के मीडिया विभाग के राष्ट्रीय प्रमुख पवन खेड़ा ने सुमन कुमार मल्लिक को राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोनीत किया है।
मल्लिक ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में मनोनीत होने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य सह राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ ही कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर