सबका सम्मान जीवन आसान जन संवाद कार्यक्रम
सहरसा, 20 फ़रवरी (हि.स.)।जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता से संवाद कार्यक्रम के अनुसार जिलांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों से आगंतुक आम जनता से संबंधित कुल 70 मामलों के संदर्भ में सुनवाई की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन
जनसंवाद


सहरसा, 20 फ़रवरी (हि.स.)।जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनता से संवाद कार्यक्रम के अनुसार जिलांतर्गत विभिन्न क्षेत्रों से आगंतुक आम जनता से संबंधित कुल 70 मामलों के संदर्भ में सुनवाई की गई एवं संबंधित पदाधिकारियों को

प्राप्त आवेदनों के सम्यक निष्पादन हेतु निर्देशित किया गया।आज आयोजित जनता से संवाद कार्यक्रम के दौरान प्राप्त आवेदन भूमि विवाद/अतिक्रमणवाद सहित अन्य विषयों से सम्बंधित थे।जनता दरबार के दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार,अपर समाहर्ता निशांत,प्रभारी पदाधिकारी जन शिकायत के अतिरिक्त जन शिकायत से संबंधित कर्मी यथा:अभिषेक कुमार/मो०कलीमुद्दीन/जावेद इकबाल/नागेश्वर रजक आदि उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार