Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

जम्मू,, 20 फ़रवरी (हि.स.)।
जम्मू के खौड़ क्षेत्र के जोगवा इलाके में संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने देर रात व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जो अगले दिन भी जारी रहा। सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त टीमों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। संवेदनशील स्थानों, खेतों और आसपास के जंगलों की भी गहन जांच की गई। एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और लोगों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की गई है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अश्वनी गुप्ता