सूरजपुर पुलिस ने 65 लाख कीमत के नशीले पदार्थ नष्ट किए
सूरजपुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। सूरजपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 65 लाख रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों का नष्टीकरण किया। पुलिस लाइन परिसर में अस्थायी भट्ठे के माध्यम से जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। यह कार्रवा
कार्रवाई करते अधिकारी।


सूरजपुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। सूरजपुर पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 65 लाख रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों का नष्टीकरण किया। पुलिस लाइन परिसर में अस्थायी भट्ठे के माध्यम से जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की देखरेख में संपन्न हुई।

कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस एक्ट के 20 प्रकरणों में जब्त 101.74 किलोग्राम गांजा, 753 नग गांजा के पौधे, 103 नग टेबलेट, 778 नग इंजेक्शन, 98 नग कफ सिरप तथा 5920 नग कैप्सूल को नष्ट किया गया। इन सभी मादक पदार्थों की अनुमानित कुल कीमत लगभग 65 लाख रुपये आंकी गई है।

डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने आज शुक्रवार को बताया कि यह कार्रवाई केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय की 23 दिसंबर 2022 की अधिसूचना तथा छत्तीसगढ़ शासन के 21 नवंबर 2024 के निर्देशों के अनुरूप की गई। नष्टीकरण की प्रक्रिया उनकी अध्यक्षता में पूरी की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी, जिला आबकारी अधिकारी अनिल मित्तल, क्षेत्रीय अधिकारी पर्यावरण संरक्षण मंडल तथा वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

सूरजपुर जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि युवाओं एवं नागरिकों को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए भविष्य में भी मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय