बलरामपुर : राज्य सलाहकार पुरुषोत्तम पंडा ने स्वच्छता व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
बलरामपुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। जिले में स्वच्छता व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करने एवं उन्हें और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य सलाहकार पुरुषोत्तम पंडा ने शुक्रवार काे विभिन्न ग्राम पंचायतों का विस्तृत भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरी
निरीक्षण करते अधिकारी।


बलरामपुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। जिले में स्वच्छता व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करने एवं उन्हें और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से राज्य सलाहकार पुरुषोत्तम पंडा ने शुक्रवार काे विभिन्न ग्राम पंचायतों का विस्तृत भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

भ्रमण के दौरान राज्य सलाहकार ने फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर इसके नियमित संचालन एवं समयबद्ध स्लज निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायतों में निर्मित सामुदायिक एवं व्यक्तिगत शौचालयों का भी अवलोकन किया तथा साफ-सफाई, जल उपलब्धता, रख-रखाव और नियमित उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया।

सेग्रीगेशन शेड एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने कचरा संग्रहण, गीले एवं सूखे कचरे के पृथक्करण तथा उसके वैज्ञानिक निपटान को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। स्वच्छग्राही दीदियों को कचरा संग्रहण की नियमितता, पृथक्करण की प्रक्रिया एवं यूजर चार्ज संबंधी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई।

राज्य सलाहकार ने कहा कि स्वच्छता अभियान की सफलता में स्वच्छग्राही दीदियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की सुदृढ़ व्यवस्था ही स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण की आधारशिला है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अभियान के प्रभावी एवं सतत क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय