पुलिस अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
भागलपुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के डीआरडीए परिसर में शुक्रवार को पुलिस जिला नवगछिया और बांका के इंस्पेक्टर और दरोगा को थाना स्तर पर मामलों के निष्पादन को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य लंबित मामलों को कम करना और न्यायिक प्
प्रशिक्षण लेते पुलिस अधिकारी


भागलपुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के डीआरडीए परिसर में शुक्रवार को पुलिस जिला नवगछिया और बांका के इंस्पेक्टर और दरोगा को थाना स्तर पर मामलों के निष्पादन को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य लंबित मामलों को कम करना और न्यायिक प्रक्रिया को तेज करना है।

प्रशिक्षण सत्र में सेवानिवृत्त जज विष्णु कुमार अग्रवाल ने अधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय कानून की करीब 40 ऐसी धाराएं हैं, जिनका निष्पादन थाना स्तर पर ही किया जा सकता है। यदि इन मामलों का सही और विधिसम्मत तरीके से निपटारा थाने में हो जाए तो अदालतों पर लंबित मामलों का बोझ काफी हद तक कम हो सकता है।

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया कि किस प्रकार प्रक्रिया का पालन करते हुए मामलों का समाधान किया जाए। इस पहल से न केवल न्याय व्यवस्था को मजबूती मिलेगी बल्कि आम लोगों को भी त्वरित राहत मिलने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर