शिवरात्रि शूटिंग मेला में गौरव जमवाल को गोल्ड, घनश्याम ठाकुर को रजत
मंडी, 20 फ़रवरी (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला शूटिंग प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में गौरव जमवाल ने गोल्ड मेडल जीता जबकि घनश्याम ठाकुर को रजत पदक मिला। घनश्याम जो वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टीजीटी प्राध्यापक के तौर
शूटिंग में गोल्ड व रजत पदक जीतने के बाद गौरव व घनश्याम


मंडी, 20 फ़रवरी (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि मेला शूटिंग प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर राइफल वर्ग में गौरव जमवाल ने गोल्ड मेडल जीता जबकि घनश्याम ठाकुर को रजत पदक मिला। घनश्याम जो वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टीजीटी प्राध्यापक के तौर पर तैनात है ने बीते साल इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया था मगर इस बार उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। वह वर्ष 2024 की राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भी विजेता रह कर गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। गौरतलब है मंडी के गौरव जमवाल व घनश्याम ठाकुर बीते साल राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुके हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा