सूरजपुर : मोहरा ऐनीकट दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित, सेल्फी व स्नान पर प्रतिबंध
सूरजपुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के रामनगर एवं नयनपुर के पास रिहन्द नदी पर निर्मित मोहरा ऐनीकट को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित किया गया है। जल संसाधन विभाग ने एहतियातन वहां चेतावनी सूचना बोर्ड स्थापित कर दिए हैं तथा ऐनीकट के ऊपर सेल्फी लेने और पा
साइन बोर्ड।


सूरजपुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। जिले के रामनगर एवं नयनपुर के पास रिहन्द नदी पर निर्मित मोहरा ऐनीकट को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित किया गया है। जल संसाधन विभाग ने एहतियातन वहां चेतावनी सूचना बोर्ड स्थापित कर दिए हैं तथा ऐनीकट के ऊपर सेल्फी लेने और पानी में स्नान करने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

विभागीय जानकारी के अनुसार ऐनीकट के दोनों किनारों—ग्राम रामनगर एवं ग्राम नयनपुर—में स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, ताकि नागरिक और पर्यटक समय रहते सतर्क हो सकें।

अधिकारियों ने बताया कि ऐनीकट क्षेत्र में अचानक जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव की संभावना बनी रहती है, जो जानलेवा साबित हो सकती है। विशेषकर बच्चों और युवाओं को ऐसे स्थानों पर लापरवाही न बरतने की सलाह दी गई है।

जल संसाधन विभाग ने कहा कि रोमांच या फोटोग्राफी के उद्देश्य से ऐनीकट पर जाना गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे स्वयं सावधानी बरतें तथा अपने परिजनों और परिचितों को भी जागरूक करें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय