Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

बीकानेर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक में 28 फरवरी को नरेंद्र मोदी के अजमेर दौरे को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि अजमेर की ऐतिहासिक धरा पर आयोजित होने वाली विशाल जनसभा एवं लगभग ₹25,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया गया है।
उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व आज देश को विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए आयाम दे रहा है। अजमेर की यह जनसभा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करने वाला जनआंदोलन सिद्ध होगी। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस संकल्प के साथ मैदान में उतरे कि यह जनसभा जनसमर्थन का नया इतिहास रचे।” उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राजस्थान के विकास को नई गति देने वाला साबित होगा।
जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने प्रेरक शब्दों में कहा कि “संगठन की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। प्रधानमंत्री जी का अजमेर आगमन प्रदेश के लिए गौरव का क्षण है। हम सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों मे अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करेंगे। यह हमारा दायित्व ही नहीं, बल्कि सौभाग्य भी है कि हम इस ऐतिहासिक कार्यक्रम के साक्षी बनें।”
देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया और कहा कि गांव-गांव से कार्यकर्ता व आमजन इस जनसभा में पहुंचकर इसे ऐतिहासिक बनाएंगे।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में जिला महामंत्री कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाड़ला, राजेंद्र पंवार, तोलाराम कूकना, कुंभाराम सिद्ध, नारायण चौपड़, सुरेंद्र सिंह शेखावत, रामेश्वर पारीक, प्रधान राजकुमार कसवा, सोशल मीडिया संभाग संयोजक कोजुराम सारस्वत, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, जसवंत दहिया, सरिता नाहटा, जिला मंत्री सुनीता हटीला, तरुण स्वामी, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, विनोद करोल, मीडिया सह संयोजक अशोक मारु, आईटी संयोजक सुरेंद्र स्वामी, कार्यालय सह मंत्री रघुवीर प्रजापत, रामकुमार व्यास, प्रवक्ता जोगेंद्र शर्मा, महेंद्र ढाका, मोर्चा अध्यक्ष राजाराम सिंगड़, चंद्रमोहन जोशी, भंवरलाल जांगिड़, मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, धर्मपाल डूडी, विशाल गोलछा, दिनेश चौहान, कपिल शर्मा, रामदयाल पंचारिया, भंवर साहू सहित पार्षद एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव