आरटीई : पहले चरण में चार हजार से अधिक विद्यार्थियों का चयन
इस बार करीब एक हजार सीटें बढ़ी हैं : बीएसए
मुरादाबाद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार


मुरादाबाद, 20 फरवरी (हि.स.)। शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों में दाखिले के लिए पहले चरण में 4,080 विद्यार्थियों का चयन किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि इस वर्ष आरटीई के तहत 1184 निजी स्कूलों को पोर्टल पर मैप कर दिया गया है। इन स्कूलों में 13,800 सीटें आरक्षित की गई हैं। जबकि पिछली बार 1,111 स्कूलों में 12,768 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया की गई थी। इस लिहाज से इस बार करीब एक हजार सीटें बढ़ी हैं। पहले चरण में दो फरवरी से 16 फरवरी तक 9,028 विद्यार्थियों ने दाखिला के लिए आवेदन किया था। इसमें से 7,477 विद्यार्थियों के आवेदन स्वीकार किए गए।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल