बलरामपुर : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत उद्योग सखियों को मिला पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण
बलरामपुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत जिले में गठित प्रोड्यूसर ग्रुप की उद्योग सखियों के लिए 16 से 20 फरवरी तक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन जेंडर रिसोर्स सेंटर, बलरामपुर में किया गया। प्रशिक्षण क
कार्यक्रम की तस्वीर।


बलरामपुर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत जिले में गठित प्रोड्यूसर ग्रुप की उद्योग सखियों के लिए 16 से 20 फरवरी तक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन जेंडर रिसोर्स सेंटर, बलरामपुर में किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन जिला पंचायत सीईओ नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में किया गया, जिन्होंने समय-समय पर प्रशिक्षण का अवलोकन कर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन भी किया।

प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रोड्यूसर ग्रुप से चयनित उद्योग सखियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राज्यस्तरीय प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर एवं प्रदान संस्था के प्रतिनिधियों ने प्रतिभागियों को प्रोड्यूसर ग्रुप के गठन के उद्देश्य तथा समूह आधारित आजीविका संवर्धन की रणनीतियों की विस्तृत जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान बाजार की मांग के अनुरूप आजीविका गतिविधियों के चयन, उत्पादों के मूल्य निर्धारण, लागत विश्लेषण, लाभांश गणना एवं प्रभावी विपणन रणनीतियों पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। प्रतिभागियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देकर समूहों को अधिकतम लाभ दिलाने की दिशा में सक्षम बनाया गया।

प्रोड्यूसर ग्रुप के पारदर्शी एवं सुचारु संचालन के लिए आवश्यक अभिलेखों एवं पंजीयों के रख-रखाव, उनके महत्व तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने में उद्योग सखियों की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

पांच दिवसीय इस आवासीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य उद्योग सखियों को प्रोड्यूसर ग्रुप की मजबूत रीढ़ के रूप में तैयार कर वित्तीय साक्षरता, विपणन कौशल एवं उद्यमिता के क्षेत्र में दक्ष बनाना है, ताकि ग्रामीण महिलाओं को स्थायी और सशक्त आजीविका के अवसर प्राप्त हो सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विष्णु पांडेय