नगर निगम : जनसमस्याओं के निराकरण में मददगार बना 14420 हेल्प लाइन
जोधपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। शहर की सीवरेज और ड्रेनेज संबंधी शिकायतों के संबंध में आमजन की शिकायतों को दर्ज करने के लिए नगर निगम में एक हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर 14420 पर आमजन अपनी सीवरेज ट्रेनर से संबंधित शिकायत को दर्ज करवा सकेंगे
jodhpur


जोधपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। शहर की सीवरेज और ड्रेनेज संबंधी शिकायतों के संबंध में आमजन की शिकायतों को दर्ज करने के लिए नगर निगम में एक हेल्प लाइन नंबर जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर 14420 पर आमजन अपनी सीवरेज ट्रेनर से संबंधित शिकायत को दर्ज करवा सकेंगे। हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाएगा।

आयुक्त ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नगर निगम लगातार नवाचार कर रहा है। अब आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए नगरनिगम ने एक हेल्पडेस्क बनाई गई है और हेल्पलाइन नंबर 14420 जारी किया गया है।

शुक्रवार को उपायुक्त स्वास्थ्य स्वरूप सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी अंकित पुरोहित, सचिन मौर्य एवं परिनीता सामरिया ने 14420 हेल्प डेस्क का औचक निरीक्षण किया और हेल्प डेस्क पर प्राप्त नाले एवं सीवर संबंधी शिकायतों के पंजीकरण, उनके समयबद्ध निराकरण एवं फॉलोअप प्रक्रिया की विस्तृत रूप से जांच की गई। स्वरूप सिंह ने बताया कि 14420 हेल्प डेस्क पर नागरिक नालों एवं सीवर से संबंधित शिकायतें आसानी से दर्ज करवा सकते है। उन्होंने बताया कि संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया गया कि आमजन से प्राप्त प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि शहरवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा स्वच्छता व्यवस्था बेहतर रूप से बनाए रखी जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश