Enter your Email Address to subscribe to our newsletters


नई दिल्ली, 20 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बंगाली साहित्यकार मणि शंकर मुखोपाध्याय के निधन पर शोक जताया। वह 93 साल के थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर कहा, मणि शंकर मुखोपाध्याय बंगाली साहित्य के एक महान व्यक्तित्व थे। उनके शब्दों ने लोगों के जीवन को संवेदनशीलता और अंतर्दृष्टि से चित्रित किया। अपनी अविस्मरणीय रचनाओं के माध्यम से उन्होंने पाठकों की कई पीढ़ियों को प्रभावित किया और भारत के साहित्यिक जगत को समृद्ध किया।
उन्होंने बताया कि उनके प्रशंसक उनको प्यार से 'शंकर' बुलाते थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनके परिवार, मित्रों और दुनिया भर में फैले उनके प्रशंसकों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं!
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / श्रद्धा द्विवेदी