Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

गुवाहाटी, 20 फरवरी (हि.स.): गुवाहाटी स्थित भाजपा के राज्य मुख्यालय अटल बिहारी वाजपेयी भवन में शुक्रवार को आयोजित एक कार्यक्रम में 300 से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर ग्वालपाड़ा जिले के पूर्व प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य एवं हिंदू जागरण मंच के उत्तर असम प्रांत के नेता लम्बोदर राभा के नेतृत्व में राभा और गारो समुदाय के करीब 100 लोग पार्टी में शामिल हुए। वहीं, पूर्व गुवाहाटी महानगर जिला मुख्य सचिव स्वराज कश्यप के नेतृत्व में नलबाड़ी, जोरहाट, डिब्रूगढ़ और नगांव सहित विभिन्न जिलों से आए वीर लाचित सेना के 200 से अधिक सदस्यों ने भी भाजपा का दामन थामा।
कार्यक्रम का संचालन चुनाव प्रबंधन समिति के जॉइनिंग विभाग के प्रमुख बेनुधर नाथ ने किया। इस दौरान सांसद एवं समिति के अध्यक्ष प्रदान बरुवा, राज्य सचिव अनुप बर्मन तथा राज्य उपाध्यक्ष रत्ना सिंह उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश