पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव
--परिजन बोले, ईंट भट्ठा ठेकेदार की गाली गलौज से आहत होकर लगाई फांसी हमीरपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाने के पहरा गांव में सड़क किनारे एक पेड़ पर वृद्ध का शव रस्सी से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार को सूचना पर प
पेड़ पर लटका मिला वृद्ध का शव


--परिजन बोले, ईंट भट्ठा ठेकेदार की गाली गलौज से आहत होकर लगाई फांसी

हमीरपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के जरिया थाने के पहरा गांव में सड़क किनारे एक पेड़ पर वृद्ध का शव रस्सी से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार को सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

पहरा गांव निवासी मानखां (60) पुत्र मदारी का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने बताया कि मान खां बुधवार को ईंट भट्ठे से वापस गांव लौटा था। वह ईंट भट्ठों में मजदूरी एवं लेबर भेजने की ठेकेदारी का काम करता था। मान खां के द्वारा सिकंदरा में संचालित ईंट भट्ठे में भेजी गई लेबर ईंट भट्टे से वापस लौट आई थी। जिस वजह से ईंट भट्ठे के मालिक ने उसके साथ गाली गलौज कर दुर्व्यवहार किया था। जिससे आहत होकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। मृतक के परिजनों ने बताया कि अपने पीछे पत्नी धन्ती के अलावा भाई शकूर व सुबराती सहित पुत्र एहसान, मुमताज व लाल मुहम्मद सहित अन्य सभी परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

जरिया थानाध्यक्ष दिनेश चन्द्र ने शुक्रवार को बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा