Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

दंतेवाड़ा, 20 फ़रवरी (हि.स.)। जिले की बचेली पुलिस ने वर्क फ्रॉम होम के नाम पर आसानी से पैसा कमाने का झांसा देक7 लाख 91 हजार 547 रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपित को गुजरात से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोत भगद अकरम निवासी जिला जामनगर (गुजरात) के विरूद्ध कार्रवाई उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
दंतेवाड़ा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान लिंक, ओटीपित या बैंक डिटेल साझा न करें। पार्ट टाइम जॉब या टास्क के नाम पर पैसे दोगुना करने के लालच से बचें। किसी भी साइबर फ्रॉड की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं और नजदीकी थाने को सूचित करें।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित ने बचेली के रहने वाले पीड़ित और उसके साथियों से 15 मार्च 2025 से 18 जून 2025 के बीच 'टास्क पूरा करने पर रकम डबल' करने का लालच देकर कुल 7 लाख 91 हजार 547 रुपये की धोखाधड़ी की थी। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में थाना बचेली में अपराध क्रमांक 29/2025 के तहत धारा 318 (4), 111(1)(3) बीएनएस एवं 66(D) आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके. बर्मन, एसडीओपी कमलजीत पाटले तथा साइबर सेल नोडल अधिकारी डीएसपी ठाकुर गौरव सिंह के पर्यवेक्षण में विशेष टीम गठित की गई।
आरोपित सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों से संपर्क कर 'लुक कंपनी' के नाम पर टास्क बेस्ड वर्क फ्रॉम होम ऑफर देता था। शुरुआत में छोटे टास्क पर रकम लौटाकर भरोसा जीतता, फिर बड़ी रकम निवेश कराने के बाद नंबर ब्लॉक कर देता था। साइबर सेल दंतेवाड़ा, थाना गीदम और बचेली की संयुक्त टीम ने 100 से अधिक बैंक खातों के ट्रांजेक्शन का एनालिसिस किया। फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन एनालिसिस और साइबर फॉरेंसिक टूल्स की मदद से आरोपित की लोकेशन जामनगर, गुजरात ट्रेस की गई। गीदम निरीक्षक विजय पटेल के नेतृत्व में टीम गुजरात रवाना हुई और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राकेश पांडे