उत्तरी सेना कमांडर ने कश्मीर में घुसपैठ रोधी ग्रिड की समीक्षा की
श्रीनगर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने शुक्रवार को कश्मीर में घुसपैठ रोधी ग्रिड की समीक्षा की और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात बलों की परिचालन तैयारियों का आकलन किया। सेना की उत्तरी कमान ने एक पोस्ट में कह
उत्तरी सेना कमांडर ने कश्मीर में घुसपैठ रोधी ग्रिड की समीक्षा की


श्रीनगर, 20 फ़रवरी (हि.स.)। उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने शुक्रवार को कश्मीर में घुसपैठ रोधी ग्रिड की समीक्षा की और नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात बलों की परिचालन तैयारियों का आकलन किया।

सेना की उत्तरी कमान ने एक पोस्ट में कहा, “लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा उत्तरी सेना कमांडर ने उत्तर कश्मीर का दौरा किया और एलओसी पर घुसपैठ रोधी ग्रिड की समीक्षा की और परिचालन तैयारियों का आकलन किया।”

पोस्ट में कहा गया है कि अपने दौरे के दौरान सेना कमांडर ने सैनिकों से बातचीत की और उनके युद्ध में निपुणता, अदम्य साहस और कर्तव्य के प्रति अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की। उत्तरी कमान ने कहा, “उन्होंने सभी रैंकों से अपने पेशेवर कौशल को निरंतर निखारने और उभरती प्रौद्योगिकियों का लाभ उठाने का आग्रह किया ताकि वे कार्रवाई में दुर्जेय और राष्ट्र की रक्षा के लिए मिशन के लिए तैयार रहें।”

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता