नीरज सोलंकी बने जिला संयोजक, हिमांशु मेहरा को जिला समन्वयक की जिम्मेदारी
--स्वदेशी जागरण मंच की बैठक में दिए गए नए दायित्व
स्वदेशी जागरण मंच की बैठक में उपस्थित नए पदाधिकारी।


मुरादाबाद, 20 फरवरी (हि.स.)। स्वदेशी जागरण मंच की शुक्रवार को हुई बैठक में संगठन के विस्तार एवं स्वावलम्बी भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियों की घोषणा की गई। जिसमें नीरज सोलंकी एडवोकेट को जिला संयोजक, स्वदेशी जागरण मंच (मुरादाबाद), हिमांशु मेहरा को जिला समन्वयक घोषित किया गया।

अखिल भारतीय विचार विभाग प्रमुख डा. राजीव कुमार के निर्देशन में प्रांत संयोजक कपिल नारंग द्वारा मुरादाबाद इकाई की विधिवत घोषणा करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। बैठक में नीरज सोलंकी को जिला संयोजक एवं हिमांशु मेहरा को जिला समन्वयक, स्वावलम्बी भारत अभियान तथा जसविंदर सिंह को महानगर युवा आयाम प्रमुख का महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया गया। डा. राजीव कुमार ने संगठन को सशक्त बनाने, स्वदेशी को अपनाने तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने का सामूहिक संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ आयाम प्रमुख डॉ. एके अग्रवाल, प्रांत संयोजक कपिल नारंग, विभाग संयोजक प्रशांत शर्मा, प्रांत सह महिला प्रमुख अंजू त्रिपाठी, जिला महिला प्रमुख पूनम चौहान, महानगर महिला प्रमुख नीलम जैन, महानगर महिला प्रमुख नीलम भुईहार, जिला सह महिला प्रमुख रेनू गुप्ता, महानगर सह महिला प्रमुख ,सुनील कुमार एडवोकेट, अंजली एडवोकेट,सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल