एक मई से नए नंबरों से चलेगी मंडोर एक्सप्रेस
जोधपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। रेलवे द्वारा जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस रेलसेवा के नंबरों के साथ-साथ डिब्बों की अवसंरचना में भी परिवर्तन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 22995/22
jodhpur


जोधपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। रेलवे द्वारा जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस रेलसेवा के नंबरों के साथ-साथ डिब्बों की अवसंरचना में भी परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 22995/22996, जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस रेलसेवा जोधपुर से एक मई से तथा दिल्ली से दो मई से नये नंबर गाड़ी संख्या 22491/22492, जोधपुर-दिल्ली-जोधपुर मंडोर एक्सप्रेस रेलसेवा के रूप में संचालित होगी।

इस रेलसेवा के डिब्बों की अवसंरचना में परिवर्तन किया जा रहा है। इस रेलसेवा में 01 फस्र्ट मय सैकण्ड एसी, 02 सैकण्ड एसी, 06 थर्ड एसी, 06 द्वितीय शयनयान, 04 साधारण श्रेणी, 01 पेट्रीकार, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश