सामूहिक विवाह सम्मेलन में 16 जोड़ों ने लिए एक साथ फेरे
जोधपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। समाज को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से सैनिक क्षत्रिय माली समाज सूरसागर की ओर से चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन जेडी मैरिज गार्डन सूरसागर गेंवा में किया गया। इसमें 16 जोड़ों ने लिए एक साथ फेरे लिए। समिति के प्रवक्ता
jodhpur


जोधपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। समाज को एक मंच पर लाने के उद्देश्य से सैनिक क्षत्रिय माली समाज सूरसागर की ओर से चतुर्थ सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन जेडी मैरिज गार्डन सूरसागर गेंवा में किया गया। इसमें 16 जोड़ों ने लिए एक साथ फेरे लिए।

समिति के प्रवक्ता मयूर सांखला ने बताया कि सैनिक क्षत्रिय माली समाज सामूहिक विवाह समिति द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बारातों का प्रस्थान मां भगवती रिसोर्ट से हुआ। सभाी बारातें गाजे बाजे के साथ विवाह स्थल जेडी पार्क पहुंची। क्षेत्रवासियों ने रास्ते में बारातों का धूमधाम से स्वागत किया। विवाह स्थल पहुंचने पर तोरण, वरमाला, प्रीतिभोज, पाणिग्रहण संस्कार एवं विदाई समारोह की रस्मे हुई।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश