Enter your Email Address to subscribe to our newsletters

मुरैना, 20 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के सरायछौला थाना पुलिस ने अपने ही रिश्तेदार की हत्या करने वाले दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर पांच पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था।
जानकारी के अनुसार 12 फरवरी को ग्राम कैंथरी नहर पुलिया के पास देवेन्द्र उर्फ बल्लू सिंह गुर्जर निवासी कैंथरी व उसके परिजन के साथ पुरानी रंजिश पर गिर्राज, आशु, गौतम, रवि छोटू (समस्त गुर्जर) एवं उनके अन्य साथियों ने मारपीट की। घटना में देवेन्द्र उर्फ बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया था।
फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। इधर 12 फरवरी को ही शैलेन्द्र गुर्जर ने रिपोर्ट की कि रात्रि करीब 8 बजे वह अपने मौसी के बेटे सत्यवीर केसाथ बाइक से अपने गांव जा रहा था, तभी रास्ते में दो मोटर साइकिल पर सवार बबलू के दो लडक़े एवं दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग की, जिसमें एक गोली सत्यवीर के सिर में लगी एवं हम बाइक सहित जमीन पर गिर गए। पुलिस ने इस मामले में भी प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया। वहीं इलाज के दौरान सत्यवीर गुर्जर की 1& फरवरी को मृत्यु हो गई।
दोनों ही मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर टीम का गठन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित किया।
थाना प्रभारी सिविल लाइन व सरायछौला को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। साथ ही एएसपी सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर के निर्देशन व सीएसपी दीपाली चंदौरिया के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।
विवेचना के दौरान फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किए जाने के बाद पाया कि घटना संदिग्ध एवं विरोधाभासी नजर आ रही है। इसके बादपुलिस ने फरियादी शैलेन्द्र गुर्जर से पूछताछ की तो उसने बताया कि क्रॉस केस दर्ज कराने के उद्देश्य से अपने चचेरे भाई व अन्य साथियों के साथ मिलकर सत्यवीर की हत्या की है। साथ ही उसने बताया कि चचेरे भाई गिर्राज गुर्जर ने ही सत्यवीर को गोली मारी। इसके बाद पुलिस ने शैलेन्द्र गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं 9 फरवरी को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी गिर्राज पुत्र रामप्रकाश गुर्जर निवासी रजई का पुरा कैंथरी को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध देसी कट्टा मय जिंदा राउंड के बरामद किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/उपेंद्र
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा