संभल में युवक की सिर पर फावड़े से हमला कर हत्या
संभल, 20 फ़रवरी (हि.स.)। जनपद संभल के जुनावई थाना क्षेत्र में बीएसएनएल की फाइबर लाइन बिछाने का काम कर रहे मजदूर की फावड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिलाओं को देखने के विवाद में एक अन्य युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आ
फोटो


Ph


संभल, 20 फ़रवरी (हि.स.)। जनपद संभल के जुनावई थाना क्षेत्र में बीएसएनएल की फाइबर लाइन बिछाने का काम कर रहे मजदूर की फावड़े से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि महिलाओं को देखने के विवाद में एक अन्य युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

घटना जनपद संभल के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव मिठनपुर में शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे हुई। जेएमडी ग्वालियर कम्पनी द्वारा गांव में बीएसएनएल की फाइबर लाइन बिछाने का काम चल रहा था। दोपहर के भोजन के लिए काम बंद कर मजदूर पेड़ के नीचे बैठे थे। इसी दौरान लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र के मिसरी गांव निवासी ओमकार पासी खाना खा रहे थे। तभी अलीगढ़ के दादो थाना क्षेत्र के अटा निवासी राजबहादुर यादव ने पास रखे फावड़े के पिछले हिस्से से ओमकार के सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जुनावई थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं।

गुन्नौर सीओ आलोक सिद्धू और एएसपी कुलदीप सिंह भी मिठनपुर गांव पहुंचे और घटना का जायजा लिया। मृतक ओमकार के ससुर ने पुलिस को बताया कि कुछ मजदूर पानी लेने गए थे और कुछ खाना खा रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उनके दामाद के सिर पर फावड़े से वार कर हत्या कर दी।

घटना के विषय में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि जुनावई थाना क्षेत्र में युवक की हत्या का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मुकदमा पंजीकृत करके आगे की जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / Nitin Sagar