सडक़ हादसे में जेल प्रहरी की मौत : जेल अधिकारी और चालक घायल
जोधपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। शहर के निकटवर्ती सुरपुरा भोपालगढ़ रोड पर शुक्रवार की अलसुबह कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे मेंं जेल प्रहरी की दर्दनाक मौत होने के साथ कार में सवार जेल अधिकारी हनुवंतसिंह एवं चालक पप्पाराम बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें बाद
jodhpur


जोधपुर, 20 फरवरी (हि.स.)। शहर के निकटवर्ती सुरपुरा भोपालगढ़ रोड पर शुक्रवार की अलसुबह कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे मेंं जेल प्रहरी की दर्दनाक मौत होने के साथ कार में सवार जेल अधिकारी हनुवंतसिंह एवं चालक पप्पाराम बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें बाद में एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना पर करवड़ पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की। शव का दोपहर में पोस्टमार्टम करवाया गया। करवड़ पुलिस जांच में जुटी है।

हैडकांस्टेबल संपत ने बताया कि जोधपुर केंद्रीय कारागार के अधिकारी हनुवंत सिंह, जेल प्रहरी गोपाराम पुत्र भगाराम राइका और चालक पप्पाराम निजी वाहन से जोधपुर लौट रहे थे। यह लोग स्टाफ में शादी समारोह के चलते कुचेरा गए थे। यह लोग निजी वाहन कार में सवार थे। जब सुरपुरा के पास भोपालगढ़ रोड पर पहुंचे तब उनकी कार के सामने अचानक कोई जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ। इसमें जेल प्रहरी साथिन पीपाड़शहर निवासी 59 साल के गोपाराम पुत्र भगाराम राइका की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि जेल अधिकारी हनुवंत सिंह और चालक पप्पाराम घायल हो गए।

हैडकांस्टेबल संपत ने बताया कि जेल अधिकारी हनुवंत सिंह और चालक पप्पाराम का एमडीएम अस्पताल में उपचार चल रहा है। चोटें ज्यादा लगी है। मामले को लेकर अग्रिम कार्रवाई जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश