जम्मू-कश्मीर सरकार ने बड़े फेरबदल में 20 आईएएस और दो जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों का किया तबादला
जम्मू, 20 फ़रवरी (हि.स.)। जम्मू कश्मीर सरकार ने आज एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए केंद्र शासित प्रदेश में 22 अधिकारियों का तबादला और तैनाती की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार तबादलों में 20 आईएएस अधिकारी और दो जम्मू और
जम्मू-कश्मीर सरकार ने बड़े फेरबदल में 20 आईएएस और दो जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों का किया तबादला


जम्मू, 20 फ़रवरी (हि.स.)। जम्मू कश्मीर सरकार ने आज एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए केंद्र शासित प्रदेश में 22 अधिकारियों का तबादला और तैनाती की है।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार तबादलों में 20 आईएएस अधिकारी और दो जम्मू और कश्मीर प्रशासनिक अधिकारी शामिल हैं। अश्वनी कुमार आईएएस (एजीएमयूटी: 1992) को विद्युत विकास विभाग में वित्तीय आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव) के पद पर तैनात किया गया है। वे खनन विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। डॉ. आशीष चंद्र वर्मा आईएएस (एजीएमयूटी: 1994) पर्यटन विभाग में वित्तीय आयुक्त (एसीएस), कृषि उत्पादन विभाग के प्रशासनिक सचिव का प्रभार भी संभालेंगे। शैलेंद्र कुमार आईएएस (एजीएमयूटी: 1995) का तबादला करके उन्हें वित्त विभाग में वित्तीय आयुक्त (एसीएस) के पद पर तैनात किया गया है।

एम. राजू आईएएस (एजीएमयूटी: 2005) आयुक्त/सचिव, जीएडी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। आर. ऐलिस वाज़ आईएएस (एजीएमयूटी: 2005) को योजना, विकास और निगरानी विभाग में आयुक्त/सचिव के रूप में तैनात किया गया है और वे सूचना विभाग में प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। याशा मुद्गल आईएएस (एजीएमयूटी: 2007) का तबादला सहकारिता विभाग में आयुक्त/सचिव के रूप में किया गया है।

डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी आईएएस (एजीएमयूटी: 2009) को युवा सेवा और खेल विभाग में आयुक्त/सचिव के रूप में तैनात किया गया है। डॉ. पीयूष सिंगला आईएएस (एजीएमयूटी: 2012) सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव, लोक शिकायत विभाग में प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। बबिला रकवाल जेकेएएस को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग में आयुक्त/सचिव के रूप में तैनात किया गया है।

अंजली सहरावत आईएएस (एजीएमयूटी: 2013) को जल जीवन मिशन की मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है। निधि मलिक आईएएस (एजीएमयूटी: 2013) को जम्मू-कश्मीर में पंजीकरण महानिरीक्षक के पद पर तैनात किया गया है। ओवैस अहमद आईएएस (एजीएमयूटी: 2014) को जम्मू-कश्मीर में कौशल विकास निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। डॉ. सागर डी. दत्तात्रेय आईएएस (एजीएमयूटी: 2014) को कश्मीर में खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के निदेशक के पद पर तैनात किया गया है। अथर आमिर उल शफी खान आईएएस (आरजे: 2016) का तबादला बडगाम के उपायुक्त के पद पर किया गया है।

कुमार अभिषेक आईएएस (एजीएमयूटी: 2016) को रियासी के उपायुक्त के पद पर तैनात किया गया है। आकृति सागर आईएएस (एजीएमयूटी: 2016) को जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है और वे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। डॉ. बिलाल मोहिउद्दीन भट आईएएस (एजीएमयूटी: 2017) का तबादला अनंतनाग के उपायुक्त के रूप में किया गया है। मिंगा शेरपा आईएएस (एजीएमयूटी: 2017) को उधमपुर के उपायुक्त के रूप में तैनात किया गया है। सईद फखरुद्दीन हामिद आईएएस (एएम: 2017) का तबादला बारामूला के उपायुक्त के रूप में किया गया है। हरविंदर सिंह आईएएस (एजीएमयूटी: 2019), को जम्मू-कश्मीर में रोजगार निदेशक के रूप में तैनात किया गया है और वे मिशन यूथ के सीईओ और मिशन युवा के मिशन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। शहजाद आलमबआईएएस (एजीएमयूटी: 2019), को कुलगाम के उपायुक्त के रूप में तैनात किया गया है। कृष्ण लाल जेकेएएस को डोडा का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता