रंग बिरंगी रोशनी से सजा माता भद्रकाली का दरबार
चतरा, 20 फ़रवरी (हि.स.)। राजकीय इटखोरी महोत्सव के दौरान तीन धर्मों की संगम स्थली इटखोरी और धार्मिक स्थल माता भद्रकाली का दरबार की साज साज और रोशनी यहां आने वाले श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। महोत्सव में तडके सुबह से देर रात तक मा
मंच


चतरा, 20 फ़रवरी (हि.स.)। राजकीय इटखोरी महोत्सव के दौरान तीन धर्मों की संगम स्थली इटखोरी और धार्मिक स्थल माता भद्रकाली का दरबार की साज साज और रोशनी यहां आने वाले श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। महोत्सव में तडके सुबह से देर रात तक माता के दरबार में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। साथ ही मंदिर परिसर की साज सजावट को अपने कैमरे और मोबाइल में कैद कर रहे हैं। माता भद्रकाली का दरबार महोत्सव के दौरान आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह जगह सेल्फी प्वाइंट बन गया है।

इस बार कई आकर्षक लाइट और कोलकाता से मंगाए गए फूलों से दरबार की सजावट की गई है। भद्रकाली मंदिर और आसपास का परिसर फूलों, झंडों, बैनर और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया है। यहां भक्तों को आस्था और भक्ति की भव्य अनुभूति हो रही है।

इस बार मंदिर परिसर के पश्चिमी छोर में पवित्र मुहाने नदी के तट को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया है यहां पहले दिन गंगा आरती का भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेन्द्र तिवारी