मोटरसाइकिल और कार में सीधी भिड़ंत, बाइक चालक की मौत
खूंटी, 20 फ़रवरी (हि.स.)। खूंटी तोरपा मुख्य मार्ग पर तोरपा थाना क्षेत्र के तोरपा डाक बंगला के पास शुक्रवार की शाम बाइक और कार के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक चालक चितरंजन कुंडू (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह अंगराबारी का रहने वाला था और तोरप
Bike rider died in accident


खूंटी, 20 फ़रवरी (हि.स.)। खूंटी तोरपा मुख्य मार्ग पर तोरपा थाना क्षेत्र के तोरपा डाक बंगला के पास शुक्रवार की शाम बाइक और कार के बीच हुई सीधी भिड़ंत में बाइक चालक चितरंजन कुंडू (30) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह अंगराबारी का रहने वाला था और तोरपा प्रखंड के सहकारिता विभाग में कार्य करता था।

मिली जानकारी के अनुसार अपनी ड्यूटी समाप्त कर चितरंजन अपनी बाइक जेएच 01डीटी 4664 से अपने घर लौट रहा था। तोरपा डाक बंगला से कुछ दूर पहले विपरीत दिशा से आ रही एक कार से मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक चालक चितरंजन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस और तोरपा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पुलिस थाने ले आई है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया जाएगा। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मिश्रा